थाना उत्तर क्षेत्र अंतर्गत कोटला चुंगी रोड स्थित दीप बार के सामने बनी तीन फुटवियर दुकानों से पीछे का हिस्सा काटकर चोरी किए जाने का आरोप मंगलवार सुबह 10 बजे करीब लगाया गया है। बताया गया कि संजय, रोहित व बंटू की फुटवियर की दुकानें उक्त स्थान पर स्थित हैं। दुकानदार संजय सिंह का आरोप है कि अज्ञात चोरों ने तीनों दुकानों के पीछे से दीवार काटकर चोरी की घटना की।