धनौरा: दीपावली पर बाजारों में जमकर खरीदारी, धनौरा के बाजारों में जाम, मिट्टी के दीयों की भी भारी डिमांड
मंडी धनौरा के बाजारों में सोमवार को 2 बजे से ही भारी भीड़ और जाम की स्थिति देखने को मिली। बच्चों से लेकर बड़ों तक ने त्योहार के लिए आवश्यक सामान की जमकर खरीदारी की। घरों को सजाने के लिए लोगों ने रंग-बिरंगी लाइटें, झालर, मिट्टी के दीये और मोमबत्तियों की खूब खरीददारी की। इस बार मिट्टी के दीयों की विशेष मांग रही। भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा के लिए