धनौरा: गजरौला हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, चालक गंभीर हालत में घायल
गजरौला हाईवे स्थित मोगा होटल के सामने तेज रफ्तार का डिवाइडर से टकराई नैनीताल निवासी कार चालक आदित्य बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस व निजी एंबुलेंस ने घायल को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर होता देख यहां से रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।