धनौरा: गजरौला मंडी धनौरा रोड पर तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल, हालत गंभीर
बछरायूं थाना क्षेत्र में स्थित रामलीला मैदान निवासी गौरव पुत्र कुंदन, शाहरुख पुत्र रफीक, अमन पुत्र संजीव अपनी बाइक पर सवार होकर सोमवार रात करीब 10:00 बजे गजरौला किसी काम से आ रहे थे, जैसे ही वह कुमराला पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो उनकी बाइक को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी।