धनौरा: गजरौला ब्रज घाट व तिगरी धाम में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, गूंजे हर-हर गंगे के जयकारे
गजरौला। अमावस्या पर सोमवार को ब्रजघाट व तिगरी धाम घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पूजा-अर्चना कर पुण्यलाभ कमाया। गंगा घाटों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। जय गंगा मैया व हर हर गंगे के उद्घोष गूंजते रहे। सोमवार को सर्दी के दौरान अमावस्या पर सुबह तड़के से ही श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान शुरू कर दिया।