चायल: पॉलिटेक्निक ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कॉलेज में प्रैक्टिकल में देरी से भड़के छात्रों ने कॉलेज परिसर में किया प्रदर्शन
चायल, कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र स्थित महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कॉलेज में प्रैक्टिकल परीक्षा समय पर न कराए जाने से नाराज छात्रों ने बुधवार को जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्रिंसिपल पर अभद्र व्यवहार का भी आरोप लगाया। सूचना पर एसडीएम चायल, सीओ और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा मामले की जांच शुरू कर दी।