डुमरांव: मां की तबियत बिगड़ने पर दिल्ली से घर आए कामगार की सड़क दुर्घटना में सुघर डेरा के समीप मौत, दो मासूम बच्चे हुए बेसहारा
Dumraon, Buxar | Jun 28, 2026 डुमरांव बिक्रमगंज मुख्य मार्ग पर सुघर डेरा के समीप रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी, बहन और तीन वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नावानगर निवासी विकास कुमार पिता गणेश ठाकुर अपनी पत्नी प्रियांशु कुमारी, बहन और बेटी के साथ घर लौट रहे थे।