फूलपुुर: बहरिया में नकली सामान पर छापा, दो दुकानों से भारी मात्रा में माल बरामद
बहरिया थाना क्षेत्र के यासीनपुर उर्फ करनाईपुर में पुलिस और कंपनी की संयुक्त टीम ने दो दुकानों पर छापा मारकर नकली सामान बरामद किया। कार्रवाई में विपिन किराना स्टोर और विजय किराना स्टोर के गोदाम से नकली व्हील पाउडर, ईनो, हारपिक और केवीक जैसे उत्पाद मिले।बृहस्पतिवार 12 बजे इस कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया। कॉपीराइट एक्ट की धारा 63 में मुकदमा दर्ज।