रीठी: श्री हनुमान जन्मोत्सव पर बड़गांव में उमड़ा आस्था का सैलाब
Rithi, Katni | Apr 2, 2026 कटनी जिले के रीठी तहसील अंतर्गत बड़गांव में आज श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही पूरा क्षेत्र भक्ति रस में डूबा नजर आया। मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन और हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर भक्तों द्वारा एक विशाल रैली भी निकाली गई,