पुवायां: दरोगा यतेंद्र सिंह ने युवक की जान बचाई, व्यापार मंडल ने किया सम्मानित
पुवायां। नगर उद्योग व्यापार मंडल पुवायां के पदाधिकारियों ने मानवता की मिसाल पेश करने वाले दरोगा यतेंद्र सिंह को सम्मानित किया। दरअसल, थाना क्षेत्र के पास नगर पालिका द्वारा लगाए गए वाटर कूलर में करंट उतर आने से सिंधौली गांव का करीब 30 वर्षीय एक श्रमिक उससे चिपक गया था और उसकी जान पर बन आई थी।