डेहरी: डेहरी सहित विभिन्न इलाके से स्पेशल ड्राइव के दौरान 14 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार एसपी ने दी जानकारी
Dehri, Rohtas | Apr 25, 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रोहतास पुलिस स्पेशल ड्राइव चला रही है इसी कड़ी में डेहरी सहित विभिन्न इलाके से फरार चल रहे 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।एसपी ने बताया कि इस दौरान 62 लीटर देसी शराब जहां बरामद की गई वहीं विदेशी शराब भी बरामद की गई है इस दौरान वाहन जांच के क्रम में 1010 वाहनों की जांच की गई इस दौरान 7 लाख 53000 का जुर्माना किया गया है ।