डेहरी: उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में चुनावी प्रचार करेंगे मनोज तिवारी, जक्खी बीघा के निजी होटल में PC में बोलें कुशवाहा
Dehri, Rohtas | Apr 25, 2024 जक्खी बीघा स्थित एक निजी होटल में पीसी के दौरान मीडिया के एक सवाल के जवाब में काराकाट के एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मनोज तिवारी भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं और ऐसे में वे चुनाव प्रचार के लिए काराकाट आ सकते हैं। बता दे की पवन सिंह ने मंगलवार को काराकाट में जबरदस्त रोड शो किया था। इसके बाद उन पर आचार संहिता के कई केस भी दर्ज हुए थे।