मवाना: मवाना में पुलिस प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चलाया अभियान, इस दौरान दी गई चेतावनी
Mawana, Meerut | Jul 4, 2026 मवाना नगर में शनिवार को 3:30 बजे तक मवाना पुलिस प्रशासन द्वारा नगर के मिल रोड व अन्य स्थान पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों को कड़ी से कड़ी चेतावनी दी गई और बताया गया कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।