दरभंगा: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आईएमए दरभंगा की पहल, वर्षभर चलने वाले अभियान को लेकर प्रेस वार्ता की गई
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मंगलवार को आईएमए भवन, लहेरियासराय में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) दरभंगा शाखा द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस वर्ष की थीम ‘स्वास्थ्य के लिए सब मिलकर साथ आए—विज्ञान के साथ खड़े हों’ पर आधारित वर्षभर चलने वाले व्यापक जन-स्वास्थ्य कार्यक्रमों की घोषणा की गई। इस दौरान मंगलवार को दोपहर 2 बजे कई बातों की जानकारी दी गई।