बदायूं: जिला अधिकारी ने डायट स्थित कंपोजिट विद्यालय में स्कूल चलो अभियान का किया शुभारंभ
Budaun, Budaun | Jul 1, 2024 बदायूँ जिलाधिकारी मनोज कुमार ने सोमबार को डायट स्थित कंपोजिट विद्यालय में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने नवीन नामांकन वाले बच्चों को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने परिसर में वृक्षारोपण किया व स्कूल चलो अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्कूल चलो अभियान 01 जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा।