अमानगंज: बीहरपुरवा में एक ही परिवार के चार बेटों की मौत से घर उजड़ा, हर आंख हुई नम
Amanganj, Panna | May 27, 2026 बीहरपुरवा गांव में बुधवार की सुबह कभी न भूलने वाला दर्द छोड़ गई। गांव की कच्ची गलियों से जब एक साथ पांच अर्थियां निकलीं, तो पूरा गांव फूट-फूटकर रो पड़ा। हर तरफ सिर्फ चीखें थीं, सिसकियां थीं और अपनों को खोने का ऐसा दर्द था, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।