केिशनपुर: नौआबाख़र में बिजली के तार के संपर्क में आने से एक युवक की मौत
नौआबाखर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में शुक्रवार देर संध्या बिजली तार के संपर्क में आने से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी अनुसार जयनारायण मंडल के 22 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार अपने घर से दक्षिण मोटर से गेहूं पटवी कर रहा था। खेत की मेर पर घूमने के क्रम में बिजली के संपर्क में आ गया जिसके कारण मृतक विवेक कुमार की मौत घटना स्थल पर ही हो गया।