झांसी: झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर मिला शव, सिकंदराबाद से झांसी पहुंचे यात्री की प्लेटफॉर्म पर हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Mar 5, 2025 झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर एक यात्री का शव मिला है। वह सिकंदराबाद से यात्रा कर झांसी पहुंचा था। अधेड़ को अचेत अवस्था में पड़ा देख किसी ने डिप्टी एसएस को सूचना दी। इसके बाद रेलवे डॉक्टर को बुलाया गया, जिसने परीक्षण के बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।