कैराना: कैराना पुलिस ने मंडावर खनन पॉइंट पर मारपीट और फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडावर स्थित खनन पॉइंट के ठेकेदार नीरज मलिक ने 13 नामजद व अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि एक मार्च को डंपर चालक संदीप निवासी गांव बाई थाना बढी जनपद सोनीपत को रोका गया और रुपये की मांग करते हुए खनन बंद कराने की धमकी दी गई। आरोपियों ने विरोध करने पर मारपीट की और फायरिंग भी की गई।