पटियाली: ग्राम मझोला से शांतिभंग के आरोप में पटियाली पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार, SDM न्यायालय में किया पेश
पटियाली थाना पुलिस ने ग्राम मझोला से शांतिभंग के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली एसएचओ गोविंद बल्लभ शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पवन कुमार ने थाना क्षेत्र ग्राम मझोला से राकेश, संतोष, सर्वेश व राजू पुत्रगण दयाराम निवासी ग्राम मझोला को उन्ही के गांव से शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया है।