मथुरा: बांके बिहारी की शरण में पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव, नाव हादसे पर जताया गहरा दुख और व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिंपल यादव आज धर्मनगरी वृंदावन पहुँचीं। डिंपल यादव ने विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में माथा टेका और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए सांसद डिंपल यादव ने वृंदावन में हुए नाव हादसे का जिक्र कर भावुक हो गईं। उन्होंने इस घटना को बड़ी लापरवाही बताया