गोरखपुर: मुख्यमंत्री आज आएंगे गोरखपुर, ₹2842 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार और रविवार (5 व 6 अप्रैल) को गोरखपुर को 2842 करोड़ रुपये के विकास कार्यों तथा औद्योगिक प्रगति का नवरात्र उपहार देंगे। वह शनिवार को जीडीए (गोरखपुर विकास प्राधिकरण) की 1642 करोड़ रुपये की लागत वाली 107 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। उक्त की जानकारी मुख्यमंत्री पीआरओ सेल के द्वारा आज दिन शनिवार सुबह 7 बजे मिली ।