गोरखपुर: स्वर सागर संस्थान के नेतृत्व में मानसरोवर मंदिर के पास 6 अप्रैल को आयोजित होगी श्रीमद्भागवत कथा
स्वर सागर संस्थान के नेतृत्व में 6 अप्रैल को भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कथावाचक अंतर्राष्ट्रीय बाल ब्यास श्वेतिमा माधव प्रिया होंगी। उक्त कार्यक्रम की जानकारी स्वर सागर संस्थान की संयोजक एवं संस्था सचिव सुनिशा श्रीवास्तव ने आज दिन शनिवार दोपहर 12 बजे दी।