बागपत: कोतवाली बागपत क्षेत्र की महिला ने SP से की शिकायत, समझौता न करने पर मां-बेटी को धमकी और फोन पर अश्लील बातें करने का आरोप
Baghpat, Bagpat | Apr 24, 2026 शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे कोतवाली बागपत क्षेत्र के एक कस्बा की एक महिला ने मोबाइल फोन पर धमकी और अभद्रता का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की। पीड़ित महिला ने एसपी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उसके पति की 20 साल पूर्व मृत्यु हो गई थी। वह अपने मायके में आकर किराए के मकान में रहने लगी थी। उसकी मुलाकात रमाला थाना क्षेत्र के एक युवक से हो गई थी।