रायसेन आबकारी विभाग ने भोपाल, विदिशा आबकारी टीम और सुल्तानगंज पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई कर ग्राम चंदौरा में चल रही अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी। कार्रवाई में लगभग 700 पेटी नकली शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जप्त शराब को रायसेन अर्जुन नगर कार्यालय लाया गया, जहां आबकारी अधिकारी दीपक अवस्थी ने जानकारी दी।