कुशलगढ़: कुशलगढ़ स्थित चूड़ादा गांव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे, ग्राम विकास चौपाल में होंगे शामिल
बांसवाड़ा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ स्थित चूड़ादा गांव में बुधवार शाम 6 बजे पहुंचे। उनके चूड़ादा हेलीपैड पर उतरते ही जनजाति क्षेत्रीय विकास (TAD) मंत्री बाबूलाल खराड़ी, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।