बालाघाट: ग्रीन वेली पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन, 75 प्रतिभागियों ने लिया भाग
ग्रीन वेली पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता में जिले भर से लगभग 75 प्रतिभागियों ने रविवार लगभग प्रातः 8 बजे हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शकों और निर्णायकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता