भरगामा: रात्रि छापेमारी में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, एक मद्य निषेध और दूसरा वारंटी निकला
भरगामा पुलिस ने अपराध नियंत्रण एवं वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए गए विशेष अभियान के तहत रात्रि छापेमारी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।