सहारनपुर: कोतवाली देहात थाना की दबिश में शातिर नशे का तस्कर गिरफ्तार, 50 ग्राम स्मैक व ₹5,450 बरामद
"ऑपरेशन सवेरा" अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात टीम ने चैकिंग/गस्त के दौरान शातिर नशा तस्कर फरमान उर्फ मोनू को शेखपुरा टपरी मिनी वायपास तिराहे के पास खाली पड़े प्लाट से गुरुवार शाम 5:00 बजे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के समय आरोपी के कब्जे से कुल 50 ग्राम अवैध स्मैक, ₹5,450/- नगद बरामद हुए है। बरामद स्मैक की कीमत लगभग ₹10 लाख आंकी जा रही है।