रौन: पहली बारिश में गौहद अस्पताल हुआ जलमग्न, वार्ड और परिसर में भरा पानी,मरीज और अटेंडर हो रहे परेशान,वीडियो हुआ वायरल
भिंड जिले में हुई बारिश के बाद गौहद के शासकीय अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई।पहली ही बारिश में अस्पताल परिसर और वार्डों में पानी भर गया,जिससे भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अस्पताल मे भरे पानी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बारिश के बाद गौहद शासकीय अस्पताल परिसर पानी भर गया जिससे लोग परेशान हुए