मुरैना नगर: *23 जून को कृषि उपज मंडी मुरैना में नीलामी एवं व्यापारिक गतिविधियां रहेंगी बंद*,
मुरैना कृषि उपज मंडी समिति ने किसानों और व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। मंडी समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार व्यापार मंडल मुरैना के ज्ञापन के आधार पर 23 जून 2026 मंगलवार को कृषि उपज मंडी मुरैना में सभी व्यापारिक गतिविधियां बंद रहेंगी। जिससे कि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो।