बेगूसराय: 23 जनवरी को नीरज भवन बरौनी में दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ के अध्य्क्ष का होगा चुनाव, DM ने जारी किया संयुक्त आदेश
23 जनवरी को नीरज भवन बरौनी में दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष एवं निदेशक मंडल सदस्य का चुनाव आयोजित होगा. चुनाव की प्रक्रिया सुबह 7:00 से शाम 4:30 तक होगी. चुनाव की प्रक्रिया स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके. इसको लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है. उन्होंने बताया कि मतगणना की प्रक्रिया मतदान के तुरंत बाद होगी.