बेगूसराय: नगर निगम सभागार में मेयर पिंकी देवी की अध्य्क्षता में हुई सशक्त स्थाई समिति की बैठक, 03 एजेंडा पर निर्णय
नगर निगम सभागार में सोमवार को मेयर पिंकी देवी की अध्यक्षता में सशक्त स्थाई समिति की बैठक आयोजित की गई. इस दौरान कुल 03 एजेंडा पर निर्णय लिया गया. इस मौके पर संबोधित करते हुए मेयर पिंकी देवी ने कहा कि ठंड का मौसम है. ऐसे में नगर निगम के पास जो बचा हुआ कंबल है. वह 26 जनवरी के बाद वितरण किया जाएगा. इसके अलावा सड़क निर्माण, नाला निर्माण, साफ-सफाई पर सहमति बनी.