बेगूसराय: हड़ताली चौक पर बेघर-बेदखल परिवार अनिश्चितकालिन धरना-प्रदर्शन पर बैठे, DM से दखल दिलाने का किया मांग
हारताली चौक पर सोमवार को बेघर बेदखल परिवार के सदस्य अनिश्चितकालिन धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए हैं. इस दौरान उन्होंने डीएम से पर्चा की जमीन पर दखल दिलाने की अपील किया है. इस दौरान बेदखल परिवार के सदस्यों ने कहा कि हमलोग बलिया प्रखंड के भगतपुर से आए हैं. कुल 18 परिवार ऐसे हैं जिन्हें सरकार पर्चा की जमीन तो दे दी लेकिन आब तक दखल नहीं हो पाया है. इस दौरान उन्होंने मांग माने जाने तक धरना-प्रदर्शन रहेगा.