बेगूसराय: प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी के पास अज्ञात गुंडों द्वारा सदर BDO पर हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
सदर प्रखंड के प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी के पास सदर वीडियो सुदामा प्रसाद सिंह के ऊपर अज्ञात गुंडों द्वारा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में सदर बीडीओ ने बताया कि हम रजौरा से लौट रहे थे. इसी दौरान यहां पर रुके तो देखें आर्ट गैलरी के पास किसी ने मूर्ति आकर रख दी. जब इसकी छानबीन की गयी. हमें नहीं पता था कौन रखा किसकी मूर्ति है. इसी दौरान अज्ञात गुंडों ने हमला किया.