चांदपुर: चांदपुर क्षेत्र के गांव रावटी के डॉक्टर विपिन तोमर को राष्ट्रीय लोकदल का जिला महासचिव नियुक्त किया गया
शनिवार की सांय करीब 4:00 मिली जानकारी के मुताबिक चांदपुर क्षेत्र के गांव रावटी के डाक्टर विपिन तोमर को राष्ट्रीय लोक दल का जिला महासचिव बनाए जाने पर उनके समर्थकों ने खुशी का इजहार किया है ।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के निर्देशन पर जिला अध्यक्ष ने उन्हें यह मनोनयन पत्र सौंपा है।