हुज़ूर: भोपाल के शाहजहानाबाद में 5 साल की बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी की सजा
Huzur, Bhopal | Mar 18, 2025 भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में 5 साल की बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के दोषी अतुल निहाले को कोर्ट ने मंगलवार को फांसी की सजा सुनाई है। वहीं, वारदात में उसका साथ देने वाली मां और बहन को भी दो-दो साल कैद की सजा दी है। विशेष न्यायाधीश कुमूदिनी पटेल ने इस मामले में तीनों को दोषी ठहराया है।