मुज़फ्फरनगर: खाड़ी तनाव के बीच मुजफ्फरनगर में पेट्रोल पंपों पर छापेमारी, पूर्ति विभाग ने अफवाहों पर लगाम लगाने की की कोशिश
मुजफ्फरनगर में खाड़ी देशों के तनाव और पेट्रोलियम को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच पूर्ति विभाग अलर्ट हो गया है। एनएच-58 स्थित उर्मिला एंड ओमकारी पेट्रोल पंप पर टीम ने औचक निरीक्षण किया। पेट्रोल-डीजल की गुणवत्ता, स्टॉक और माप की जांच की गई, जिसमें सब कुछ सही पाया गया। हाल ही में बंद रहा पंप अब पूरी तरह सुचारू और व्यवस्थाएं संतोषजनक पाया गया।