पहाड़ी: पहाड़ी में चंबल की पाइपलाइन टूटने से लाखों लीटर पानी से जमीन जलमग्न
पहाड़ी के छपरा गांव जाने वाली चंबल पेयजल लाइन 10 दिनों से क्षतिग्रस्त पड़ी है,जिससे रोजाना लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। रविवार शाम 6 बजे वीडियो वायरल।कई शिकायतों के बावजूद मरम्मत नहीं कराई गई है। लाइन टूटने से करीब 10 बीघा जमीन जलमग्न हो गई है।ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत कर पानी की बर्बादी रोकने तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।