गुलाना: गुलाना में भाजपा मंडल की मासिक बैठक संपन्न, जिला प्रभारी प्रभुलाल जाटवा व हेमराज सिंह सिसोदिया रहे उपस्थित
भारतीय जनता पार्टी मंडल गुलाना की मासिक कामकाजी बैठक गुरुवार दोपहर 2 बजे सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में हुई। बैठक जिला प्रभारी प्रभुलाल जाटवा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष महेंद्र गोवा और पूर्व मंडल अध्यक्ष सूरजसिंह सिसोदिया की उपस्थिति में संपन्न हुई।