कटघोरा: कुसमुंडा कखदान में बवाल, माइनिंग सरदार से बदसलूकी पर भड़का स्टाफ, प्रोडक्शन ठप्प
कुसमुंडा कोयला खदान क्षेत्र का माहौल उस समय बेहद तनावपूर्ण हो गया, जब रात्रि पाली में ड्यूटी पर तैनात माइनिंग सरदार चंद्रशेखर दास के साथ नीलकंठ कंपनी के एक ड्राइवर ने गाली-गलौज और मारपीट कर दी। इस घटना से आक्रोशित होकर पूरा माइनिंग स्टाफ सतर्कता चौक पर लामबंद हो गया और विरोध स्वरूप खदान का प्रोडक्शन पूरी तरह से ठप्प कर दिया।