नगर नौसा: बाजितपुर गांव में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, एएसपी शैलजा ने दी जानकारी
नगरनौसा थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी कृष्ण विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया है। हिलसा एएसपी कुमारी शैलजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पटना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पहले दो आरोपियों को हथियार खरीद-बिक्री के आरोप में पकड़ा गया था।