बलरामपुर: मौत का गड्ढा बना खदान, बिना सुरक्षा काम कर रहे मजदूर
बलरामपुर सोमवार जिले के सेरंगदाग क्षेत्र में संचालित बालाजी मार्बल टाइल्स बॉक्साइड खनन में हैरान कर देने वाली लापरवाही उजागर हुई है। यहां मजदूरों से बिना हेलमेट और बिना किसी सुरक्षा उपकरण के खतरनाक हालात में काम कराया जा रहा है, जहां हर पल मौत मंडरा रही है। भारी पत्थरों की लोडिंग के बीच श्रमिक अपनी जान दांव पर लगाकर काम करने को मजबूर हैं