कोरबा: सर्वमंगला पुल सड़क के डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन
Korba, Korba | May 24, 2026 82 लाख से होगा निर्माण, सर्वमंगला पुल सड़क एवं एप्रोच रोड के बहुप्रतीक्षित डामरीकरण, चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का रविवार को भूमिपूजन किया गया। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत ने पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ कराया।नगर निगम कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास (DMF) मद से करीब 82 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कराया जाएगा। लंबे समय से