पंडरिया: पंडरिया नगर पालिका में समीक्षा बैठक: विधायक भावना बोहरा ने दिए सख्त निर्देश, विकास कार्य गुणवत्ता के साथ पूरे हों
नगर पालिका परिषद पंडरिया में शनिवार दोपहर 02 बजे आयोजित समीक्षा बैठक में विधायक भावना बोहरा ने जनसुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधोसंरचना कार्य तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण हों और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाए। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों