विष्णुगढ़: ढ़ाका से उड़ान भरते हुए विष्णुगढ़ के कोनार डैम पहुंचा सोलर रेडियो कॉलर लगा बीमार गिद्ध, वन विभाग ने कब्जे मे लेकर किया इलाज
विष्णुगढ़ के कोनार डैम में सोमवार को एक बीमार प्रवासी पक्षी गिद्ध पाया गया। जिसके शरीर पर सोलर रेडियो कॉलर यंत्र लगा हुआ है। जिसमें अंग्रेजी के अक्षर में कुछ विवरण अंकित है। इसके अलावा पक्षी के पंजे पर धातु का छल्ला भी लगा था। जिसमें कुछ नंबर तथा ढ़ाका लिखा हुआ है। सूचना पर वन विभाग तथा स्थानीय प्रशासन की टीम ने गिद्ध को अपने कब्जे में ले लिया है।