विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के करगालो में निजी विद्यालय के एक मनचले शिक्षक को ग्रामीणों ने पीटा, किया पुलिस के हवाले
करगालो स्थित एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक को सोमवार को एक छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों ने पहले जमकर पिटाई की इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी शिक्षक करगालो मे एक प्राइवेट स्कूल चलाते हैं। सोमवार को विद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा जब विद्यालय नहीं पहुंची तो उसने छात्रा को फोन कर विद्यालय नहीं आने का कारण पूछा।