विष्णुगढ़: गाल्होबार में हुए सफरूद्दीन हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार, पिता की हत्या का बदला लेने के लिए दिया था घटना को अंजाम
गाल्होबार में बीते तीन अगस्त को सफरूद्दीन अंसारी उर्फ गुड्डू की हत्या मामले में विष्णुगढ़ पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तौहिद अंसारी पिता सैमुल अंसारी गाल्होबार का रहने वाला है। पुलिस के समक्ष उसने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। जिसमें उन्होंने वर्ष 2019 में अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया था।