विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के अचलजामो स्थित कोनार नहर में डूबकर 82 वर्षीया वृद्धा की हुई मौत
अचलजामो स्थित कोनार नहर में सोमवार को डूबकर एक वृद्धा की मौत हो गई। मृतका की पहचान 82 वर्षीया मंगरी देवी पति छोटी रजक के रूप में की गई। बताया जाता है कि दोपहर करीब 1 बजे वह नहाने के लिए घर के नजदीक कोनार नहर गई थी। इसी बीच अचानक चक्कर आने से वह बेहोश होकर नहर में गिर गई। आसपास किसी ग्रामीण के नहीं रहने के कारण वह गहरे पानी में चली गई और डूबकर मौत हो गई।