दुर्ग: ग्राम पाहंदा में बुधवार को करंट लगने से युवक की हुई मौत
Durg, Durg | Jul 24, 2025 ग्राम पाहंदा में बुधवार को करंट लगने से युवक की मौत हो गई। गुरुवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार के युवक कोमल वर्मा की मौत करंट लगने से हो गई। कोमल वर्मा नहाने के बाद कपड़ा सुखाने के लिए अपने घर की छत मे गया था। छत से करंट का तार गुजरा हुआ है। कपड़ा सुखाते समय करंट का झटका लगा और वह छत से नीचे गिर गया। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी।